अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रहण टोली के धर्मवीरों का परिवार सहित भावपूर्ण सम्मान और अभिनंदन कर निधि समर्पित किये पूर्व जनपद सदस्य लालू गबेल ने




 

छत्तीसगढ़ उपसंपादक -- राजा अमीर बंजारे की रिपोर्ट

*अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रहण टोली के धर्मवीरों का परिवार सहित भावपूर्ण सम्मान और अभिनंदन कर निधि समर्पित किये पूर्व जनपद सदस्य लालू गबेल ने* 


  मालखरौदा- भगवान श्री राम तीर्थ क्षेत्र अयोध्या नगरी में श्री राम धाम मन्दिर निर्माण हेतु धन संग्रह कार्य में लगे धर्मवीरों का फूलमाला, आरती उतार कर किया गया सम्मान। मालखरौदा में श्रीराम धाम निर्माण के लिए धन संग्रह टोली के धर्मवीर जब पूर्व जनपद सदस्य लालू गबेल के घर पहुँचे तो लालू गबेल ने परिवार सहित निधि संग्रह के धर्मवीरों का पूरे भावना पूर्ण फूलमाला पहना के उनका आरती उतार कर सभी का सम्मान व अभिनंदन किया तथा सभी को लड्डू खिला कर टोली को सहर्ष श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु अपने यथाशक्ति 5100/- चेक प्रदान किया। पूरे देश भर देखा जा रहा है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मन्दिर निर्माण हेतु धन संग्रहण के महाभियान पर लोग यथाशक्ति पूरे श्रद्धाभाव से सम्मान के साथ अपना समर्पण राशि दान कर रहे और काफी उत्त्साहित और हर्षित नजर आ रहे है। इस अभियान में देश विदेश भर के लोग दस रुपये से लेकर करोड़ो रूपये श्रीराम धाम को समर्पित कर रहे है। और गांव-गांव में बुजुर्ग से लेकर सभी वर्ग के लोग अपने अपने यथाशक्ति श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए धन दान करने संग्रहण टोली को अपने घर तक पहुँचने इंतजार कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments