शिवसैनिकों का 5 फरवरी को बम्हनीडीह व 8 फरवरी को पामगढ़ में धरना प्रदर्शन होगा




 

छत्तीसगढ़ उपसंपादक - अमीर राजा बंजारे


 शिवसैनिकों का 5 फरवरी को बम्हनीडीह व 8 फरवरी को पामगढ़ में धरना प्रदर्शन होगा 


 जांजगीर चांपा।। शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में शिवसैनिकों की मासिक बैठक ली गई। बैठक प्रारंभ होने से पहले सभी शिवसैनिकों ने अपने जगह पर खडे होकर राष्ट्र गान गाया। तत्पश्चात चर्चा शुरू हुई। जिसमें 5 फरवरी को बम्हनीडीह क्षेत्र की विभिन्न जनहित के समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना आंदोलन किया जाना सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। उसके पश्चात 8 फरवरी को पामगढ़ क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं के निराकरण करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना किया जाना सुनिश्चित किया गया। साथ ही सभी ब्लाक व जिला के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही संगठन विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने सभी शिवसैनिकों को निर्देशित किया गया। मासिक बैठक में मुख्य रूप से शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत जी सहित दिलेश्वर विश्वकर्मा जिलासचिव, बलभद्र पटेल जिलासचिव, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, गौरी शंकर पाढ़ी जिला कार्यकारिणी, रमेश साहू जिला कार्यकारणी, हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, वेदप्रकाश पटेल ब्लाक प्रभारी मालखरौदा, राहुल संवरा ब्लाक उपाध्यक्ष मालखरौदा, हीरा लाल यादव, सुभाष सोनी, सम्मे लाल, राज सिदार, गोविंदा सोनी, रोहित धिरहे, शुभम साहू तथा अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी ईश्वर साहू जिलासचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई।


🙏🙏भवदीय🙏🙏

शिवसेना जिला कार्यालय, जांजगीर  

जिला- जांजगीर चांपा (छ.ग)

Post a Comment

0 Comments