ब्लॉक मालखरौदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।




 

छत्तीसगढ़ उपसंपादक -- अमीर राजा बंजारे

ब्लॉक मालखरौदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।


ब्लॉक मालखरौदा के जनपद पंचायत के सामने दिनांक 8-2- 2021 दिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सभी किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार को ध्यानाकर्षण किया जा रहा है की  जो 3 कृषि कानून लागू किए हैं उसे वापस लिया जाए ,इसमें देश के सभी किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या हो रहा है। मान. तारकेश्वर गबेल जी पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तीन काले कानून लागु करना इसलिए काले है की संसद में कोई भी ड्राफ्ट हो बिना चर्चा कीये ध्वनि मद से पारीत  करना अपने आप में एक संदेह पैदा करता है यह कानून किसानों के हित में नहीं है बल्कि व्यापारिक के हित में है आगे कुसुमलता अध्यक्ष जी ने भी केंद्र सरकार के विरुद्ध में बहुत कुछ कहे  केंद्र सरकार  हर हालत में तीनों कृषि कानून को वापस लेना ही होगा ।आंदोलन में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ता गण मान. लकेशवरी देवा लहरे जी जनपद अधयक्ष मालखरौदा )(मान. लम्बोदर चन्द्रा जी जनपद उपाध्यक्ष )(मान. युगल किशोर बंजारे जी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि)( माननीय देवा लहरें जी विधायक प्रतिनिधि)( माननीय तारकेश्वर गबेल जी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष )(मान.वृंदालाल  धिवर जी जिला अध्यक्ष मछुवा कांग्रेस)( मान.गीता भुनेशवर पटेल जी   सभापति)( लक्षनदास जी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष )(मान. कुसुमलताअजगललै  जी ब्लॉक अध्यक्ष ,मान. बद्रिका साहु जी अध्यक्ष महिला कांग्रेस)( मान.पदमा डुलेशवर बरेठ सरपंच ,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहकर आंदोलन को सफल बनाएं।


Post a Comment

0 Comments