संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से मिला 13810131 रुपए के कार्यों की स्वीकृतिः-


 

प्रमुख छत्तीसगढ़ न्यूज़  -- साकेत जांगड़े


संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से मिला 13810131 रुपए के कार्यों की स्वीकृतिः- संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से मनरेगा योजना के तहत कलेक्टर सूरजपुर द्वारा 13810131 रुपए के निर्माण कार्यों की  प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया। विदित होना चाहेंगे कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा किए गये जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए मुक्तिधाम निर्माण, मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण एवं तटबंध निर्माण हेतु मांग किया गया था जिस पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े जी द्वारा तत्काल कलेक्टर सूरजपुर को अवगत कराते प्रशासकीय स्वीकृति हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर सूरजपुर द्वारा उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए  विभिन्न निर्माण कार्य हेतु मनरेगा योजना के तहत 13810131 रुपए के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया। विकास कार्यों के तहत ग्राम पंचायत  चुनगङी मे मुक्तिधाम निर्माण हेतु 1249107रू. ग्राम पंचायत     कुंजनगर में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 1395900 ₹ ग्राम पंचायत  दुग्गा में मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण हेतु 911834 ₹,ग्राम पंचायत डुमरिया में मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण हेतु 1254987₹,ग्राम पंचायत गजाधरपुर में मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण हेतु 687683 ₹,ग्राम पंचायत ओढ़गी में मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण हेतु  784711₹,ग्राम पंचायत धरमपुर मिट्टी मुरुम सह पुलिया निर्माण हेतु 1986489 रुपए, ग्राम पंचायत रांई में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 1170785 रु, ग्राम पंचायत परसिया में मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण हेतु 1472735 ₹, ग्राम पंचायत खडौली में तटबंध निर्माण हेतु 1877872 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया।जिस पर क्षेत्रवासियों द्वारा माननीय संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को सह्र्दय  धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Post a Comment

0 Comments