मामी के प्रेम संबंधों के चलते भांजे ने की मामा की हत्या , पुलिस ने किया खुलासा
भांजा और प्रेमिका मामी को गिरफ्तार कर लिया
महिदपुर : तहसील के गांव माल्या में कुछ दिन पहले कुंए से मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा गया है। अपनी ही मामी से प्रेम संबंधों के चलते भांजे से मामा की हत्या की है। झारडा पुलिस ने आरोपी भांजा और प्रेमिका मामी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में भेजकर जेल भेज दिया है।
तहसील में प्रेम संबंधों के बीच रिश्तेदारी को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एसडीओपी आर के राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को गांव माल्या में एक कुएं से पुलिस को लाश मिली थी। जिसके बाद डाॅक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया था। मृतक के सिर पर गहरे घाव होना पाए गए थे। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद मामले की जांच की गई। मृतक की शिनाख्त ईश्वर पिता रामचन्द्र निवासी इंदौर के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने ईश्वर की पत्नी व अन्य परिजनों से पुछताछ की।
पुलिस ने शंका के आधार पर ईश्वर की पत्नी को हिरासत में लिया और पुछताछ की। वहीं ईश्वर की पत्नी की काल रिकार्डिंग तलाशी तो वह लगातार अपने भांजे अजय के संपर्क में रही। पुलिस ने अजय को भी गिरफ्तार किया। जिसके बाद अजय ने अपनी ही मामी से प्रेम संबंधों के चलते मामा की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

0 Comments