प्रमुख छत्तीसगढ़ न्यूज़ -- साकेत जांगड़े
शहीद दीपक भारद्वाज के पत्नी को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने की उठी मांग
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ नें मांग की।
रायपुर। बीजापुर तररेम नक्सली हमला मेे शहीद हुए सतनामी समाज के जाबांज उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी प्रदेश सतनामी समाज के कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ मेे श्री भारद्वाज संगठन सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मिरी ने राज्य शासन से शहीद दीपक भारद्वाज के पत्नी श्रीमती प्रां तिका भारद्वाज को डिप्टी कलेक्टर के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति किए जाने की मांग की है श्रीमती प्रंतिका भारद्वाज एम एस सी आई टी उत्तीर्ण है साथ ही शहीद दीपक भारद्वाज के नाम से उनके गृह जिला में स्मारक , बड़े शासकीय संस्थान का नामकरण किए जाने का मुद्दा उठाया है, चुकी पूर्व मेे सरकार ने मुख्य मंत्री के विशेषाधिकार के तहत नक्सली हमला मेे शहीद के परिजन को डिप्टी कलेक्टर बना चुकी है l बीजापुर नक्सली हमला मेे शहीद हुए जवानों के सभी परिजनों को एक - एक करोड़ की अनुग्रह राशि एवं अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे
दीपक मि री
प्रदेश अध्यक्ष यूथ

0 Comments