प्रमुख छत्तीसगढ़ न्यूज़ - साकेत जांगड़े
ठाकुरदेव मंदिर में प्रज्ज्वलित हुए ज्योति कलश पोंडीशंकर-ग्राम में प्रमुख देव ठाकुर देव मंदिर में नवरात्रि पर इस बार भी कोरोना का साया, देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगी हुई है।चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratra) का त्योहार एक बार फिर कोरोना संक्रमण के साए में मनेगा। पिछले साल भी मार्च-अप्रैल में होने वाले चैत्र नवरात्र कोरोना के कारण प्रभावित हो गया था। 22 मार्च को लॉकडाउन शुरु हुआ था। शासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। लॉकडाउन के चलते मंदिर पूरी तरह से बंद थे।
लोगों ने घरों में पूजा की थी। इस वर्ष भी 13 अप्रैल से शुरु हो रहे चैत्र नवरात्र मेले पर एक बार फिर कोरोना संक्रमण का साया दिख रहा है। नवरात के शुरूआत दिन से ही लॉकडाउन भी शुरु हो गया है।
इस वर्ष भी जिला प्रशासन के जारी आदेश के अनुसार धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानि मंदिर पूरी तरह श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।ग्राम के बैगा रामलाल केंवट ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि में ठाकुर के मंदिर में श्रद्धालुओं का आना वर्जित रहेगा साथ ही शासन के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा की जाएगी। समस्त ग्रामवासी के सुख समृद्धि के लिए एक ज्वारा कलश प्रज्वलित है एवं कुल तेल ज्योति कलश 601 एवं 70 घृत प्रज्वलित है

0 Comments