प्रमुख छत्तीसगढ़ - साकेत जांगड़े
कलेक्टर जांजगीर श्री यशवंत कुमार के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा की मार्गदर्शन में आज दिनांक 06-05-2021 को जिला-जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) के विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का सिलसिला जारी
दिनाँक *06/05/2021* को *वृत बाराद्वार* के ग्राम *धमनी थाना हसौद* निवासी आरोपिया *श्रीमती धजाबाई अजय* के रिहायशी मकान में खड़ी मोटरसाइकिल *Hero Deluxe वाहन नम्बर CG04 CX 1295* की डिक्की में रखी *07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब* तथा उक्त मकान के आंगन में मिट्टी में दबाकर रखे *150 kg महुआ लाहन*(हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए तैयार लाहन) जब्त कर तथा उक्त मोटरसाइकिल *Hero Deluxe वाहन नम्बर CG04 CX 1295* को जप्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)/(च),34(2),59(क) का प्रकरण कायम किया गया।
उक्त कार्यवाही में *वृत प्रभारी डी. के. प्रजापति, वृत प्रभारी चाम्पा- महेश राठौर वृत प्रभारी -जांजगीर/शिवरीनारायण- गौरव दुबे*, आबकारी आरक्षक राजेश यादव, गौरव स्वर्णकार,आबकारी भृत्य परसराम कहरा, बसन्ती बाई चौधरी, नगर सैनिक दिलीप राठौर, प्रवीण तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments