नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने जेठा कोविड केयर सेंटर में दिए 10 नग कूलर,


 

प्रमुख छत्तीसगढ़ - लक्ष्मीकांत बरेठ 

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने जेठा कोविड केयर सेंटर में  दिए 10 नग कूलर,


पूर्व में भी  सैकड़ों की संख्या में उपलब्ध करवाए हैं विभिन्न अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर,


  सक्ती जांजगीर-चांपा,7 मई,शुक्रवार  सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल  पति शक्ति नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद दादू जायसवाल के द्वारा भीषण गर्मी से कोविड मरीजों को राहत देने के लिए कोविड केअर सेंटर जेठा में -11नग कूलर दान किया।

ज्ञात हो कि जेठा कोविड केअर सेंटर में गर्मी से मरीज को काफी परेशानियों का सामना पढ़ रहा था मरीजों गर्मी से परेशान होने की  जानकारी  नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल को  मिली। मरीजों के परेशानियों की जानकारी मिलते ही  नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने तत्काल 10 नग विंडो कूलर कोविड केअर सेंटर में स्वयं के व्यय से लगवाया। कूलर लगने से अब कोविड केअर में एडमिट कोरोना संक्रमित मरीजों को गर्मी से  राहत मिल सकेगी। मरीजों को कूलर प्राप्त होते ही इनके द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके पति लोग चंद जायसवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि हमारी परेशानियों को समझते हुए जिस प्रकार

सक्ती नगर की प्रथम महिला कोरोना के इस संक्रमण काल में लगातार लोगों की मदद कर रहीं है बहुत ही सराहनीय कार्य है आपको बता दें कि इससे पूर्व भी नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके परिवार द्वारा मरीजों के इलाज के लिए जांजगीर-चांपा जिले सहित प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर स्वयं अपने औद्योगिक संस्थान से लगभग 200 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए  हैं।  नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल  एवं  उनका पूरा परिवार वर्तमान कोविड-19, संक्रमण की विषम परिस्थितियों में एक सेवाभावी परिवार के रूप में आगे बढ़कर काम कर रहा है। पूरे जिले में लोग सक्ती  नगर पालिका अध्यक्ष  के परिवार की इस कार्य की सराहना कर रहे हैं, तथा नगर पालिका अध्यक्ष के इन कार्यों की विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन की एक वर्चुअल बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के द्वारा भी सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया था।

Post a Comment

0 Comments