प्रमुख छत्तीसगढ़ - साकेत जांगड़े की रिपोर्ट
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा कांग्रेस पार्टी के ऊपर गलत टिप्पणी करने के विरोध में उनके खिलाप एफआईआर दर्ज कराने हेतु पुलिस थाना हसौद में सौंपा ज्ञापन।
--------------------------
*हसौद*- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी जी, जिलाध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर जी के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष ,स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्जी मनगढ़ंत फेक न्यूज़ साझा कर देश में संप्रदायिकता हिंसा का फैलाने का प्रयास किया गया है जिसके विरोध में उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने हेतु पुलिस थाना हसौद में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मधुसूदन साहू ,युवा छात्र नेता मोहन धिरहे , गनेश माझी उपस्थित रहें ।


0 Comments