प्रमुख छत्तीसगढ़ - साकेत जांगड़े
कोविड केयर सेंटर में आक्सीजन कसन्ट्रेटर व हार्वेस्टरो में पेट्रोल डीजल दिए जाने की मांग हेतु जिलादण्डाधिकारी को लिखा पत्र
जैजैपुर/- कोरोना महामारी के संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ो से जांजगीर भी अछूता नही है जिसके चलते जांजगीर चाम्पा जिले के जिलादण्डाधिकारी द्वारा लॉकडाउन अवधि को कुछ छूट के साथ बढ़ाते हुए 6मई से 15 मई की रात्रि तक किया गया है आदेश में कंडिका क्रमांक 13 जिसमे रवि फसल की कटाई हेतु हार्वेस्टर संचालको को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कि अनुमति दिया गया है परन्तु उसी आदेश के कंडिका क्रमांक 21 में जिसमे पेट्रोल पंप संचालको को हार्वेस्टर संचालको को पेट्रोल डीजल दिए जाने सम्बन्धी स्पष्ट निर्देश नही किया गया है जिससे पेट्रोल पम्प संचालक संशय की स्थिति में है जिसे दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक स्वर्णकार ने पत्र लिखकर कलेक्टर साहब से स्पस्ट निर्देशित करने की मांग की है ताकि फसल कटाई प्रारंभ हो सके साथ ही साथ जिले में संक्रमित मरीजो की देखभाल व उनके सही उपचार के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर बालक छात्रावास गुचकुलिया व कन्या छात्रावास बिर्रा में आक्सीजन युक्त बेड की संख्या नगण्य होने से आसपास के मरीजो को आ रही परेशानी को देखते हुए साथ ही वर्तमान में DMF मद से खरीदी किये जा रहे 160 आक्सीजन कसन्ट्रेटर में से बिर्रा और गुचकुलिया सेंटरों में प्रदान करने सम्बधी मांग भी किया गया है ताकि क्षेत्र के संक्रमित मरीजो को यथासम्भव इसका लाभ मिल सके

0 Comments