बम्हीनिडीह। आज प्रदेश के अनियमित कोविड कर्मचारीयों के प्रदर्शन की एक झलक बम्हीनीडीह ब्लॉक के कोविड कर्मचारियों मे भी दिखाई दी जिसमे कर्मचारियों द्वारा अपनी पांच मांगो को लेकर ड्यूटी के दौरान काली पट्टी लगा कर शांति पूर्वक अपना विरोध प्रदर्शन किया गया


 

प्रमुख छत्तीसगढ़ से - प्रदीप बंजारे की रिपोर्ट:---


बम्हीनिडीह। आज प्रदेश के अनियमित कोविड कर्मचारीयों के प्रदर्शन की एक झलक बम्हीनीडीह ब्लॉक के कोविड कर्मचारियों मे भी दिखाई दी जिसमे कर्मचारियों द्वारा अपनी पांच मांगो को लेकर ड्यूटी के दौरान काली पट्टी लगा कर शांति पूर्वक अपना विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे बम्हीनिडीह ब्लॉक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हीनिडीह के कर्मचारी राकेश देवांगन (लैब तकनीशियन ) विजय निराला (लैब तकनीशियन) अनवरी बेगम (स्टाफ नर्स ) और डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर MMR कॉलेज चाम्पा से भारती रानी कर्ष (स्टाफ नर्स ) सोनिया महंत (स्टाफ नर्स ) और सरिता यादव (स्टाफ नर्स ) ने काली पट्टी लगा कर अपना विरोध किया। उसकी पांच सूत्रीय मांगे कुछ इस प्रकार है, जिसे माननीय राज्यपाल को जिलाधीश द्वारा सौपा जा चूका है


पांच सूत्रीय मांगे


1 . हमें कार्य पर निरंतर रखा जाए।


2.  अगर हम कोरोना संक्रमित होते हैं व हमारे परिवार के सदस्य तो हमारे इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए (शासकीय एवं निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज होने की व्यवस्था) साथ ही साथ अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेड आरक्षित होनी चाहिए ताकि बिना किसी विलंब के उनका उपचार हो।


3. कोई भी अनियमित कोविड-19 कर्मचारी कोरोना से मृत्यु हुई होती है तो उसके परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए ।


4. कोविड ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन छुट्टी दिया जाए. (क्योंकि छत्तीसगढ़ के कई जगह ऐसे हैं जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों को क्वॉरेंटाइन छुट्टी नहीं दिया जा रहा है)


5. सभी अस्थाई कोविड-19 कर्मचारियों की  वेतन में वृद्धि की जाए उनके साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी दिया जाए व वेतन को समय पर भुगतान किया जाए।

Post a Comment

0 Comments