जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने किया पौधों का वितरण

 



प्रमुख छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला संवाददाता - अनिल कश्यप की रिपोर्ट:---


जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया  ने किया पौधों का वितरण 


बिर्रा- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वन विभाग जिला सभापति गगन जयपुरिया द्वारा छायादार, औषधीय व फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण बस स्टैंड चौक बिर्रा में किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, डॉ खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ती,श्रीमती मोहनकुमारी साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर आम,अमरूद,नीम,आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 600 पौधों का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री चंद्रा ने कहा कि आज हम सभी वृक्षों के कट जाने से बहुत दुखी हैं विभिन्न प्रकार के महामारियों से संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि आज जंगल उजड़ रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है जिससे हम मानव जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है अतः हमें अपने जीवन में हर साल एक पौधा लगाकर और उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया के इस नेक पहल की प्रशंसा की।वहीं गगन जयपुरिया ने कहा कि जिला पंचायत जांजगीर चांपा के वन विभाग से सभापति होने के नाते आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का वितरण व संरक्षण करना हमारा दायित्व बनता है।आज हम संकल्प लेकर हर व्यक्ति को पौधारोपण करने और उसकी देखभाल करते हुए परिपक्व वृक्ष बनाने प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रोहनलाल कश्यप,शिव जायसवाल,श्रवण कुमार कश्यप, घनश्याम कर्ष,निलाम्बर सिंह,धन्नू डडसेना,पवन केशरवानी, आशीष तिवारी,सोनू जायसवाल,इम्तियाज मेमन, दिनेश थवाईत,चेतन बाबा,षष्ठीचरण मोनू साहू, मुकेश कश्यप,बिसाहू राम सहित ग्रामीण क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments