इंटक संस्थापक राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर संगठन की विस्तार



इंटक संस्थापक राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर संगठन की विस्तार 

मनरेगा से भी कम मजदूरी उद्योगों में 

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) जांजगीर चाम्पा द्वारा  विश्राम गृह चाम्पा में महामहिम राष्टपिता महात्मा गांधी जी का 73 वी पुण्यतिथि इंटक पदाधिकारीयो द्वारा पूर्व विधायक चाम्पा श्री मोतीलाल देवांगन जी के आतिथ्य मनाया गया जिसमे इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कमल किशोर साव,प्रदेश सचिव जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू जी के उपस्थिति में श्रद्धाजली रखी गई श्रमिक नेताओ ने कहा कि राष्टपिता महात्म्य गांधी जी मजदूरों श्रमिको के हित मे उन्हें संगठित करने के लिए 3 मई 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नेतृत्व में इंटक की स्थापना हुई किंतु असामाजिक तत्वों द्वारा श्रमिको मजदूरों के मसीहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर श्रमिक किसान आवाज को दबा दिए मजदूर नेता श्री दुबे ने कहा कि आज देश आजाद है लेकिन श्रमिक आज भी गुलाम है देश और राज्य में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से भी कम मजदूरी पर श्रमिक उद्योगों में निर्माण कार्यो में 12/12 घण्टा कार्य कर रहे है जिसको लेकर जल्द ही उग्र आंदोलन श्रमिको के शोषणकर्ता श्रम विभाग और सम्बंधित उद्योगों के घेराव कर की जाएगी महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज उनके बनायें हुये संगठन भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस को मजबूत करने श्रमिक हित में कार्य हो सके इंटक में कई लोग आज जुड़े

Post a Comment

0 Comments