ओबीसी कांग्रेस ने ट्रेन चलाने के लिए डीआरएम आफिसर को दिए ज्ञापन
रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर जी के आदेश अनुसार शहर जिला पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया अचानक बिना किसी सूचना के छत्तीसगढ़ प्रदेश की सारी 23 ट्रेनें एक माह के लिए रद्द कर देने के विरोध में आज जिला अध्यक्ष ओम श्रीवास के नेतृत्व में SECR डीआरएम को ज्ञापन सौंप माँग की गई की जल्द से जल्द सभी रद्द ट्रेनों का संचलन पुनः चालु किया जाये जिससे प्रदेश की जनता को हो रही असुविधा से निजात मिल सके अगर आने वाले दिनो मे इस समस्या का हल नही हुआ तो पिछड़ा वर्ग DRM कार्यालय का घेराओ कर उग्र आंदोलन करेगी,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप यादव , महेश सोनी, केवल श्रीवास, भोलेथ ठाकुर , मुकेश, राजीव श्रीवास एवम समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।।
0 Comments