जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए गए :- सतीश महेश
हसौद - छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव की प्रकिया बहुत तेजी के साथ चल रहा है इसी क्रम में ग्राम लालमाटी के सक्रिय युवा नेता सतीश महेश को जैजैपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन के द्वारा विधानससभा अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है l सतीश महेश वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के प्रवक्ता के पद पर है। और जनसमस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहता है और अपनी राजनीतिक सक्रियता के चलते लगातार सोशल मीडिया में चर्चित रहते है। श्री महेश को विधानसभा अध्यक्ष के प्रत्याशी बनाएं जानें से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है । कांग्रेस पार्टी एक छोटे से गांव के युवा नेता को अध्यक्ष प्रत्याशी बना कर गांव के नेताओ के प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है ।
0 Comments