पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन की.....
प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष माननीय चौलेश्वर चन्द्राकर जी के आदेश अनुसार
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार जी के मार्गदर्शन में
राजनादगांव शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष विरेन्द्र चन्द्राकर के नेतृत्व में आज कन्हारपुरी वर्ड न 34 में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। पिछले दिनों छग के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार प्रसार के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा दिये गये किसान विरोधी बयान "2500रु धान का समर्थन मुल्य देने से राज्य बर्बाद हो जायेगा "यह वक्तव्य छग के किसानों का अपमान करने वाली है जिसका आज राजनादगांव शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओ ने कडी निंदा करते हुए पुतला दहन किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद साथी महेश साहू रमेश साहू पुनीत भारती गणेश साहू गोपी निषाद सुजल साहू कृष्ण यादव रोशन रजक कुणाल साहू टेमन निर्मलकर मुन्ना साहू इससे साहू खुलेश साहू टिकेश यादव आशु रजक विकास साहू एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
0 Comments