किसान के खेत में चल रहे अवैध टॉवर निर्माण कार्य पर उच्च न्यायालय का स्थगन, किसान कांग्रेस की पहल पर कोर्ट पहुँचे पीड़ित किसान


*किसान के खेत में चल रहे अवैध टॉवर निर्माण कार्य पर उच्च न्यायालय का स्थगन, किसान कांग्रेस की पहल पर कोर्ट पहुँचे पीड़ित किसान*
ग्राम जंजगिरा, ब्लॉक - खरोरा में CSPTCL के SDO और ठेकेदार की मिलीभगत से बिना किसी सूचना, बिना किसी मुआवज़े और प्रक्रिया का पालन किए किसान महेंद्र सिंह वर्मा के खेत में हाई टेंशन वायर और टॉवर का काम रातोंरात चालू कर दिया गया था ।
पीड़ित किसान ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस - किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला एवं ज़िला अध्यक्ष आयुष वर्मा से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया । ज़िला अध्यक्ष आयुष वर्मा लगातार क्षेत्र के किसानों को लामबंद कर उन्हें उचित मुआवज़ा दिलाने तथा दोषी अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करवाने की दिशा में संघर्षरत हैं । उन्होंने SDO अनिल द्विवेदी तथा ठेकेदार तेज बहादुर सिंह के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन सिलयारी चौकी प्रभारी को दिया हैं । 
बताया जाता हैं की क्षेत्र के प्रबुद्ध समाजसेवी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के महामंत्री भावेश बघेल को जब इस मामले की सूचना मिली तब वे अपने साथियों के साथ पीड़ित किसान के खेत पर पहुँचे तथा प्रक्रिया का पालन ना होने के कारण उपस्थित अधिकारियों से काम रोकने के लिए कहा । तब CSPTCL अधिकारी अनिल द्विवेदी ने काम बंद करवा दिया था । 
पुनः गुपचुप तरीक़े से काम चालू करवाने की सूचना मिलने पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के निर्देशानुसार किसान की माननीय उच्च न्यायालय जाने तथा वहाँ से न्याय प्राप्त करने में सहायता की । वैभव शुक्ला ने बताया की प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की के नेतृत्व में निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही हैं तथा अनिल द्विवेदी तथा ठेकेदार तेज बहादुर सिंह जैसे कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जो क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसके बाबत एक ज्ञापन रायपुर कलेक्टर को भी सौंपा गया था । 
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर स्थगन प्राप्त होने से क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त हैं । तथा उन्होंने भावेश बघेल, आयुष वर्मा तथा वैभव शुक्ला को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं ।

Post a Comment

0 Comments