*छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने रायपुर में किया अग्निपथ योजना का विरोध*
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरुद्ध सत्याग्रह एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला ने बताया की प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर और किसान कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के आदेशानुसार आज हम सभी साथी इस सत्याग्रह में शामिल होने पहुँचे हैं । अग्निपथ योजना के द्वारा देश के युवा को ठगने का प्रयास मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं । युवा स्थायी सरकारी नौकरी चाहते हैं और उन्हें ठेके पर रख कर केंद्र सरकार द्वारा उनका मखौल बनाया जा रहा हैं । जब तक अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार द्वारा वापस नहीं लिया जाता तब तक कांग्रेस पार्टी युवाओं के इस संघर्ष में उनका साथ देती रहेगी और योजना का विरोध जारी रहेगा ।
मयंक पांडे ने कहा की पहले किसानों को ठगा गया और अब युवाओं को ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं । काले कृषि क़ानूनों की तरह यह अग्निपथ योजना भी असफल साबित होगी ।
सत्याग्रह में प्रदेश सचिव हिमांशु जैन, राहुल उपाध्याय, देवेश शर्मा, अमन चौधरी, हसन खान उपस्थित रहे ।
0 Comments