छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला पहुँचे आदिवासी सेवा सहकारी समिति उतरदा के औचक निरीक्षण पर, ऑपरेटर की ग़ैर हाज़िरी पर जतायी नाराज़गी



*छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला पहुँचे आदिवासी सेवा सहकारी समिति उतरदा के औचक निरीक्षण पर, ऑपरेटर की ग़ैर हाज़िरी पर जतायी नाराज़गी*
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला आज आदिवासी सेवा सहकारी समिति, तहसील - पाली, ज़िला कोरबा के औचक निरीक्षण पर पहुँचे । वहाँ उन्होंने उपस्थित किसानों से खाद-बीज इत्यादि की उपलब्धता तथा वितरण की जानकारी ली । किसानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा की समिति का कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीण शर्मा बिना सूचना के अक्सर नदारद रहता हैं जिसके कारण खाद बीज समिति में उपलब्ध होते हुए भी किसानों को नहीं मिल पाता ।
किसानों की समस्या के निदान हेतु वैभव शुक्ला ने ज़िला उप पंजीयक डीके बसंत, कृषि विस्तार अधिकारी लक्ष्मी पैकरा, ज़िला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सुशील जोशी को फ़ोन कर मामले की जानकारी ली तथा उनसे व्यवस्था सुधारने तथा लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही करने का आग्रह किया । अंततः उच्च अधिकारियों के दबाव में ऑपरेटर प्रवीण शर्मा समिति कार्यालय में पहुँचा ।
बातचीत के दौरान वैभव शुक्ला ने बताया की किसानों ने ऑपरेटर प्रवीण शर्मा के ख़िलाफ़ लिखित में शिकायत दी हैं तथा पूर्व में भी समिति प्रबंधन द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने एवं बिना सूचना कार्यस्थल से नदारद रहने पर प्रवीण शर्मा के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गयी हैं परंतु उसमें कोई सुधार नहीं आया । आज निरीक्षण के दौरान भी प्रवीण शर्मा अपनी ड्यूटी से नदारद पाया गया । इसकी शिकायत माननीय सहकारिता मंत्री तथा ज़िले के उच्च अधिकारियों से की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा की ऐसे कुछ लापरवाह कर्मचारियों के कारण किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ़ ना हो । एक तरफ़ जहां माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी निरंतर किसानों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं वही प्रवीण शर्मा जैसे कुछ लापरवाह कर्मचारियों की वजह से सरकार की छवि को क्षति पहुँचती हैं जो की क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
श्री शुक्ला ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के निर्देशानुसार वे इसी तरह समितियों का निरीक्षण कर किसानों को खाद बीज के वितरण में होने वाली परेशानियों का निराकरण करते रहेंगे ।

Post a Comment

0 Comments