रायपुर / प्रमुख छत्तीसगढ़ / राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय समन्वयक सूर्यप्रकाश उपाध्याय ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
रक्षाबंधन पर्व पर जारी अपने बधाई संदेश में राष्ट्रीय समन्वयक उपाध्याय कहा है कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें मंगल कामना करते हुए अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधते हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह और विश्वास के अटूट रिश्तों का त्यौहार है। यह त्यौहार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता के प्रति हम सभी को जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।
0 Comments