भिलाई जयंती स्टेडियम में आगामी 25 से 29 दिसंबर
को आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज करेंगे श्री हनुमंत कथा
भिलाई छत्तीसगढ़ :---
परमपूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर
आचार्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की दिव्य वाणी से सजेगी श्री हनुमंत कथा
भिलाई जयंती स्टेडियम में आगामी 25 से 29 दिसंबर तक
जब गुरुजी अपने अमृतमय हनुमंत चरित का वर्णन करेंगे,
तब संपूर्ण वातावरण भक्ति, ऊर्जा और संकल्पों से गूँज उठेगा।
उनके दर्शन–स्मरण मात्र से मन में जो शक्ति और शुद्धि का संचार होता है,
वह शब्दों में वर्णन से परे है।
आज इसी भव्य आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस पावन कथा के निवेदक
श्री राकेश पाण्डेय जी
अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री), खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़
के मार्गदर्शन में हर व्यवस्था अत्यंत सुंदर रूप ले रही है।
यह आयोजन नहीं,
हनुमंत महाप्रभु की कृपा से संचालित एक दिव्य आध्यात्मिक पर्व है।
सभी श्रद्धालुओं पर गुरुजी की कृपा और हनुमंत महिमा बनी रहे
0 Comments