नितिन नबीन के बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भूपेश बघेल ने खुशी जाहिर की है. मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मीडिया के सलाव का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि नितिन का अध्यक्ष बनना कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी नितिन नबीन को बीजेपी ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नितिन नबीन बिहार विधानसभा के सदस्य हैं.
भूपेश बघेल ने कहा कि एक और नितिन का बीजेपी का अध्यक्ष बनना शुभ संकेत है. उन्होंने कहा कि इससे पहले नितिन गडकरी बीजेपी के अध्यक्ष बने थे तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी और चरण भैया केंद्र में मंत्री बने थे. अब फिर से नितिन आया है तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने वाली है. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को भूपेश बघेल ने चरण भैया कहकर संबोधित किया.
0 Comments