जिला संवाददाता जांजगीर-चांपा - भरत सिंह जांगड़े की रिपोर्ट :----
भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल बम्हनीडीह द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन....
बम्हनीडीह। नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल बम्हनीडीह के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार डडसेना तथा सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन के बीच शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस गरिमामय समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल बम्हनीडीह के मंडल अध्यक्ष तुषार जायसवाल के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह जांगड़े, सनत केवट, ,ओमप्रकाश साहू, अभिषेक चन्द्रा संजय जायसवाल,सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
समारोह उत्साह, जनभागीदारी एवं विकास के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
0 Comments