युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया....


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री बैज को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि दीपक बैज का संघर्षशील व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संगठन को मजबूत करने का उनका निरंतर प्रयास प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाते हुए आमजन की आवाज़ बनकर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रदेश में जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी के संघर्ष को मजबूती प्रदान करने का संकल्प भी लिया।
अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री दीपक बैज को पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Post a Comment

0 Comments