युवा कांग्रेस विधानसभा जैजैपुर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश कश्यप ने पेश किया विकास और संगठन सशक्तिकरण का विजन...


युवा कांग्रेस विधानसभा जैजैपुर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश कश्यप ने पेश किया विकास और संगठन सशक्तिकरण का विजन

"युवा सोच – नया नेतृत्व – मजबूत संगठन" के संकल्प के साथ युवाओं से भारी समर्थन की अपील

जैजैपुर। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत विधानसभा जैजैपुर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री कमलेश कश्यप ने क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद करते हुए संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत नेतृत्व प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज़ है और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
कमलेश कश्यप ने कहा कि उनका चुनाव केवल एक पद प्राप्त करने का प्रयास नहीं, बल्कि विधानसभा जैजैपुर के प्रत्येक युवा की आवाज़ को संगठन और समाज के सर्वोच्च मंच तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा कांग्रेस के सभी साथी संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन देंगे।
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक विस्तार दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक युवा कांग्रेस परिवार का सक्रिय हिस्सा बन सके। साथ ही संगठन में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा तथा नए युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
कमलेश कश्यप ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की समस्याएं, कौशल विकास, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों से जुड़े हर मुद्दे पर युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगी। संगठन को जनहित के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रखते हुए युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट संकल्प है कि "हर कार्यकर्ता का सम्मान, हर युवा को अवसर और हर गांव तक मजबूत संगठन" की भावना के साथ कार्य किया जाएगा। संगठन में पारदर्शिता, सक्रियता और सामूहिक नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए युवा कांग्रेस को विधानसभा जैजैपुर की सबसे मजबूत युवा शक्ति बनाया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने युवा कांग्रेस के सभी मतदाताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे अपने अमूल्य मत एवं आशीर्वाद से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि संगठन को नई दिशा, नई पहचान और नई मजबूती मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी साथियों के सहयोग से विधानसभा जैजैपुर में युवा कांग्रेस का संगठन पहले से अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के लिए संघर्षशील बनेगा।

Post a Comment

0 Comments