युवा कांग्रेस बम्हनीडीह के द्वारा सत्येन्द्र चेलक का जोरदार स्वागत, सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं ने लिया संकल्प
बम्हनीडीह। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री सत्येन्द्र चेलक जी के नगर पंचायत बम्हनीडीह आगमन पर युवा कांग्रेस बम्हनीडीह के कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया।
सत्येन्द्र चेलक जी के आगमन से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर उपस्थित युवा साथियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक युवा साथियों को युवा कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व छत्तीसगढ़ शासन उर्दू अकादमी के अध्यक्ष श्री गुलाबुद्दीन खान, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री सुरेन्द्र भार्गव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हसौद श्री कुशल कश्यप, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रत्याशी श्री रज़्ज़ाक खान, सक्ती जिला अध्यक्ष प्रत्याशी श्री विजय चन्द्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी श्री आज़म खान, जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी श्री कमलेश कश्यप, युवा कांग्रेस बम्हनीडीह अध्यक्ष प्रत्याशी श्री ठाकुर सिंह चंद्रभाष, श्री नावागोटिया कुर्रे, श्री गणेश माझी, श्री संदीप रात्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़कर युवा कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा।
युवा कांग्रेस जिंदाबाद।
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।
0 Comments