उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में कौशाम्बी में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता....


उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में कौशाम्बी में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन

कौशाम्बी। ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित करने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन ही जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निरंतर जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों, समस्याओं और जनसरोकारों की आवाज़ उठाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ संगठन को गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटें।

उन्होंने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ केवल संगठनात्मक विस्तार का अभियान नहीं, बल्कि कांग्रेस के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनहित के संघर्ष को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान की जाएगी।

बैठक एवं प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं नई ऊर्जा देखने को मिली।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट संचालन के लिए जिला अध्यक्ष श्री गौरव पाण्डेय जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

“संगठन मजबूत होगा, कार्यकर्ता मजबूत होंगे और जनता की आवाज़ और बुलंद होगी।” ✋🇮🇳

डॉ. शिवकुमार डहरिया
पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
पर्यवेक्षक — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

Post a Comment

0 Comments