21 मई 2020 को बाराद्वार के पास रेल लाइन में मिली लड़की की लाश हत्या या आत्महत्या, देखिए पूरी रिपोर्ट........

21 मई 2020 को बाराद्वार के पास रेल लाइन में मिली लड़की की लाश हत्या या आत्महत्या, देखिए पूरी रिपोर्ट........

जिला प्रमुख भगत शर्मा की रिपोर्ट:--

जांजगीर चांपा:-जांजगीर चांपा जिले के बाराद्वार थाना अन्तर्गत ग्राम मुक्ताराजा के वार्ड नं 13 की निवासी कुमारी प्रियंका मार्कण्डेय उम्र13वर्ष की लाश दिनांक 21 मई 2020 को रेल लाइन पर मृत पड़ी मिली थी।जनता के मन में इस बात को लेकर तरह-तरह के तर्क वितर्क किए जा रहे है कि यह हत्या है या आत्महत्या। यह गुत्थी आजतक बाराद्वार पुलिस नहीं सुलझा पाई है।निराश होकर प्रियंका मार्कण्डेय के माता पिता दिनांक 29 मई 2020 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा को लिखित में शिकायत कि गई थी किन्तु कार्यवाही के अभाव में पुनः इनके द्वारा 9 जून 2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर चांपा में उपस्थित होकर लिखित में शिकायत कि गई है।विदित हो कि दिनांक 21 मई 2020 की सुबह बाराद्वार से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की लाश पाई गई थी।इस संबंध में मृत बालिका की मां कविता मारकंडे ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनकी छोटी बेटी कुमारी प्रियंका मारकंडे उम्र 13 वर्ष 20 मई 2020 की शाम से लापता थी,उनके द्वारा काफी खोजबीन की गई किंतु उसका कोई पता नहीं चला दूसरे दिन सुबह हमें पता चला की एक लड़की की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है उनके परिवार वालों ने जब जाकर देखा तो वह लाश कुमारी प्रियंका मारकंडे की थी उसके गले में कटने का निशान था।इस बात को लेकर उन्हें शंका है कि उनकी लड़की को किसी ने मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है।मृतक की मां को यह भी शंका है कि पड़ोस में ही रहने वाले अजय कुमार पिता दामोदर उम्र 17 वर्ष सोनू पिता चुन्नीलाल खुर्श उम्र 19 वर्ष एवं प्रकाश मोंगरे उम्र 18 वर्ष पिता छतलाल मोंगरे पर है यह लड़के पिछले चार-पांच माह से आते जाते मृतक से छेड़खानी किया करते थे। उन्होंने बताया कि बाराद्वार पुलिस इसमें जांच नहीं कर रही है इसलिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक जांजगीर को दिनांक 29 मई 2020 को शीघ्र जांच करने के लिए लिखित में शिकायत की थी,किंतु कार्यवाही में हो रही देरी को लेकर पुलिस अधीक्षक जांजगीर के पास पुनः  दिनांक 9 जून 2020 को लिखित में शिकायत करते हुए बाराद्वार टीआई के बजाय किसी अन्य सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
                  इस केस के संबंध में हमारे संवाददाता ने आरक्षित केंद्र बाराद्वार टी आई मोतीलाल शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि विश्व महामारी कोविड-19 में अत्यधिक पेट्रोलिंग की वजह से जांच कुछ मंद गति से चल रही है।संदेहियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है जांच जल्द ही पूरी कर ली जावेगी,हत्या या आत्महत्या के सवाल पर थाना प्रभारी ने कहां की जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments