हिंदू धर्म, महिलाओं और देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

*जैजैपुर..* 

*हिंदू धर्म, महिलाओं और देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार*

कमल साहू की रिपोर्ट:--

जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्दरी का मामला।

जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम सेंदरी निवासी ओमप्रकाश बंजारे जो प्रोफाइल पर अपने आपको भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष बताया हुआ है और खुद एक शासकीय शिक्षक के सुपुत्र हैं को बिलासपुर सरकण्डा पुलिस ने हिंदू देवी देवताओं महिलाओं एवं हिंदू धर्म की बुराइयां और उनके बारे में अपशब्द सोशल मीडिया (फेसबुक) में पोस्ट करने और धार्मिक सद्भावना को बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया और भा द वि की धारा 153(क)  295(क) 505 के प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है एवं बाद में जमानत पश्चात समझाइश देकर उसे छोड़ दिया गया है।


इससे उन युवाओं को या उन लोगों को संदेश मिलता है जो जातिगत तौर पर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का प्रयास करते हैं ,
उक्त युवक ने हिंदू युवतियों और महिलाओं के खिलाफ उनके विवाह से संबंधित व उनके रीति रिवाज के ऊपर बहुत ही भद्दे कमेंट फेसबुक में किए थे जिस पर बिलासपुर निवासी गौरी गुप्ता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था जिस पर जांच पश्चात कार्रवाई करते हुए युवक को ग्रृह ग्राम सेन्दरी से 11 तारीख को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई।

कानून के नुमाइंदों ने यहां सबक दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितनी ही पहुंच वाला क्यों ना हो यदि इस प्रकार से समाज को तोड़ने वाली बातें करता है तो उसके लिए उनका कानूनी महल (जेल) हमेशा खुला रहेगा ।

Post a Comment

0 Comments