बिना डॉक्टर,बिना लाईसेंस सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कब होगा सील।


प्रमुख छत्तीसगढ़ से जिला प्रमुख भगत शर्मा की रिपोर्ट:--

जांजगीर-चांपा:-शक्ति स्वास्थ्य अनु विभाग के अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टरों कि गांव गांव में भरमार से संबंधित समाचार दिसंबर 2019 में सुर्खियों में था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के बीएमओ अनिल चौधरी को झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक से पैसे लेकर संचालित कराए जाने का आरोप लग रहे थे इसके  बाद भी उनके द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के 200 मीटर दूरी पर शक्ति शहर में इसी वर्ष बसंत पंचमी से स्पर्श हॉस्पिटल करोड़ों रुपए की लागत से बनाकर अवैध रूप से संचालित कराए जाने के आरोप बीएमओ अनिल चौधरी पर लग रहे हैं। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को होने पर उनके द्वारा बीएमओ शक्ति को अनुविभागीय अधिकारी शक्ति तहसीलदार एवं पुलिस के माध्यम से स्पर्श हॉस्पिटल को सील किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसे भी छिपा कर अनिल चौधरी के द्वारा स्पर्श हॉस्पिटल को अवैध रूप से चलवाया जा रहा है पूछे जाने पर उनके द्वारा कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं होना कहा जाता है।


ज्ञात हो कि सक्ती हरेठी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पर्श हॉस्पिटल जनवरी 2020 से संचालित है जिसकी डायरेक्टर श्यामाचरण साहू शिवानंद साहू नारायण साहू छत्तीसगढ़ आयुर्वेद के अंतर्गत बीएएमएस के पंजीकृत वैद है जो भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम या छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 के अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सक नहीं है इनके द्वारा भागीदारी फर्म बनाकर किराए के मकान पर करोड़ों रुपए की लागत से उपचर्या गृह नर्सिंग होम जहां सर्जरी सहित प्रसूति कार्य का संचालन बीमारी के उपचार के लिए अंतः रोगी के रूप में ऐडमिशन भर्ती के लिए अंतः रोगी सुविधाओं के साथ मरीजों का उपचार किया जाता है महिलाओं के गर्भ की चिकित्सा सिजेरियन ऑपरेशन रात्रि कालीन अंतः रोग सुविधाएं के लिए प्रवेश तथा स्थान दिया जाता है साथ ही साथ मेडिकल स्टोर भी संचालित की जा रही है इस हॉस्पिटल में कोई भी पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी मिडवाइफ नर्स इत्यादि नहीं है।


स्पर्श हॉस्पिटल के  पार्टनरशिप फर्म में कोई भी पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी नहीं है जिस कारण से यह हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्या गृह तथा रोग उपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन अधिनियम के अंतर्गत अनुज्ञा पत्र लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं रखता है ।


स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के बीएमओ अनिल चौधरी के साथ सांठगांठ कर बिना अनुज्ञापन लाइसेंस प्राप्त किए कई महीनों से हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है ।जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से होने पर सील किए जाने के निर्देश भी हो चुके हैं इसी कारण से क्लीनिक नर्सिंग होम की स्थापना संबंधी अनुज्ञा पत्र चस्पा नहीं की गई है जिसकी जानकारी अनिल चौधरी को है।



स्पर्श हॉस्पिटल के नाम पर अपात्र डॉक्टरों तथा मिडवाइफ नर्स के द्वारा रोगों के उपचार के लिए आने वाले व्यक्तियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है स्थिति यह है कि डॉक्टरों को निडिल  तथा ऑक्सीजन लगाना भी नहीं आ रहा है कुछ दिनों पूर्व सांस की समस्या के एक रोगी को लाए जाने पर ऑक्सीजन लगाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बीएमओ अनिल चौधरी के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों को पैसे लेकर संरक्षण दिए जाने के आरोप लगातार लगते आ रहे हैं अब अवैध हॉस्पिटल को रकम लेकर संचालित कराए जाने के आरोप लग रहे हैं आरोपों के पश्चात भी उनके द्वारा कार्यवाही नहीं किया जाना आरोपों की पुष्टि करता है यह भी ज्ञात हुआ है कि शासकीय हॉस्पिटल में प्रसूति सुविधा हेतु आने वाले मरीजों को उनके द्वारा इसी हॉस्पिटल में इलाज हेतु भेजा जाता है जिसमें उनकी पत्नी भी सहयोगी है।

देखना यह है कि स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जिला अधिकारी के बताए अनुसार कब तक सील किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments