ग्राम पंचायत हसौद में सी सी रोड़ का हुआ भूमिपूजन*


प्रमुख छत्तीसगढ़ से जिला प्रमुख त्रिदेव राय की रिपोर्ट:---

हसौद - ग्राम पंचायत हसौद में 4लाख रु का सी सी रोड मेन रोड होरीलाल साहू के घर से बाजार चौक पानी टंकी तक स्वीकृत हुआ है जिसका भूमिपूजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव ने किया। यह सड़क बहुत दिनों से ग्राम पंचायत हसौद के लोगो के साथ साथ आसपास के बाजार आने लोगो की मांग थी जो आज पूरी हुई है।इस सड़क के बन जाने से हसौद के लोगो के साथ साथ आसपास के व्यापारियों एवं सब्जी भाजी खरीदने वालो को इसका सीधा फायदा मिलेगा। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनबोध साहू सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत हसौद, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ नरसिंह साहू, विजेंद्र रात्रे, खगेश पटेल, सरोज साहू, बसंत राय, रोहित साहू, शशिकांत शुक्ला, राजकुमार सोना, तेजराम साहू, बिहारी सोना आदि बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्तिथ रहें।

Post a Comment

0 Comments