इंटक कांग्रेस पोस्टकार्ड अभियान के छटवे दिन ग्रामीणों मजदूरों ने राष्ट्रपति को लिखा चिट्टी - इंटक कांग्रेस छः ग
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) द्वारा कोरोना राहत सीधे टैक्सपेयर को छोड़कर देश और राज्य के नागरिको को देने की मांग राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड लिखवा कर की जा रही हैं जिसकी छटवे दिन ग्रामीणों मजदूरों ने राष्ट्रपति को पोस्ट कार्ड लिखे
आमजनों इंटक कांग्रेस पदधिकारियो ने राष्ट्रपति को लिखा कि कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के नाम पर मोदी सरकार देश की जनता पर अपना कारपोरेटपरस्त और सांप्रदायिक राजनीतिक एजेंडा थोपने पर अमादा है। श्रम कानूनों को दरकिनार कर कॉर्पोरेट की मदद मात्र के उद्देश्य से वेतन और भत्तों में कोई वृद्धि किए बिना काम ही ड्यूटी के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 किया जाना उद्योगपतियो को फायदा पहुचना इसकी एक मिसाल है !
प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ राहत पैकेज की घोषणा करने पर किसी भी जरूरत मन्द को सीधे फायदा नही मिलेगा उनको ऑफिसों की चक्कर काटना पड़ेगा कमीशन देना पड़ेगा। जिसका हम विरोध करते हैं देश के टैक्सपेयर को छोड़कर सभी के एकाउंट में सीधे कोरोना राहत 10000 हजार रूपये एवं 6 माह तक 7500 प्रतिमाह कोरोना हमारे नेता द्वारा मांगा गया है श्रमिकों ने लिखा की लॉक डाउन के समय बन्द उद्योगों में कार्यरत श्रमिको को पूरा वेतन दिया जाने की मांग लिखे एवं श्रम कानून उद्योग कानून के बदलाव पर विरोध किये इंटक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में जिला व प्रदेश भर में *पोस्टकार्ड अभियान* के माध्यम से ग्रामीण एवं श्रमिक राजेश देवांगन, प्रमोद कुमार राठौर ,जागेश्वर कश्यप, संतोष चौहान अशोक यादव,रामायण खरे,लक्ष्मी खरे,भीष्म बरेठ गोविंद बरेठ संजू पटेल सहित भारी संख्या में राष्ट्रपति भवन के एड्रेस पर पोस्ट लिख इंटक कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व की मांग रखे पोस्टकार्ड अभियान में इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारुति उपाध्याय, महामंत्री उमाशंकर गबेल जिलाउपाध्यक्ष पिंटू सिंह,असंगठित इंटक जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल महिला इंटक उर्मिला कुशवाहा सहित पदधिकारियो द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुवे हजारो पोस्टकार्ड लिखवा चुके है
प्रकाशनार्थ हेतु सम्मानीय संपादक महोदय दैनिक समाचार प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, वेबपोर्टल मीडिया
भवदीय
संजय रत्नाकर
मीडिया प्रभारी इंटक कांग्रेस छः ग
0 Comments