*सोशल मीडिया ( फेसबुक ) पर सतनामी समाज पर अभद्र व भड़काऊ टिप्पणी करने वाला युवक भोलाराम कश्यप गिरफ्तार*
जिला प्रमुख --- त्रिदेव राय की रिपोर्ट:--
हसौद। जाँजगीर - चांपा जिले अंतर्गत हसौद थाना क्षेत्र के कैथा निवासी भोलाराम कश्यप द्वारा सोशल मीडिया ( फेसबुक ) पर सतनामी समाज के प्रति अभद्र एवं भड़काऊ टिप्पणी किए जाने के विरोध में सतनामी समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा 3 अप्रैल को हसौद थाने मे आवेदन के माध्यम से FIR की मांग किया गया था जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भोलाराम कश्यप द्वारा किए गए टिप्पणी से सतनामी समाज के लोगो को आहत पहुंचा है जिसके पश्चात विषय को गंभीरता से लेते हुए हसौद थाना में भारतीय दंड सहिता 153 ए के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था जिस पर जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अन्य उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन पर प्रकारण को उच्च स्तरीय जांच किया गया और विवेचना के दौरान मामले में धारा 506 भी जोड़ी गई व आरोपी भोला कश्यप पिता जीतराम कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन मल्दा थाना हसौद के खिलाफ अपराध घटीत करने का पर्याप्त सबूत पाये जाने पर 16 जून 2020 को आरोपी भोला कश्यप पिता जीतराम कश्यप ग्राम मल्दा थाना हसौद को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाई मे निरिक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि चंदन सिंह आरक्षक शिवगोपाल रात्रे, राजू खूटे का विशेष योगदान रहा है।

0 Comments