पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले बीडीसी सहित आठ अन्य जेल दाखिल*

*पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले बीडीसी सहित आठ अन्य जेल दाखिल*

GOLDY SHRIWASH :-------

जांजगीर चांपा - बम्हनीडीह ब्लाक के अंर्तगत ग्राम पंचायत दारंग के बीडीसी को पत्रकार के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया।आपको बता की कोरबा जिला के करतला ब्लाक के ग्राम पंचायत उमरेली निवासी पत्रकार फलेश पाण्डेय के साथ मारपीट करने वाले बीडीसी व उनके सहयोगियों पर कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया गया है। दिनांक 07-06-2020 को ग्राम दारंग निवासी बृहस्पति बाई बरेठ वर्तमान बीडीसी व पति भेखराम बरेठ, दुर्गा बरेठ, चित्रलेखा बरेठ, निरंजन, भुनेश्वर, मुलेश, अखिलेश ये सभी पत्रकार फलेश पाण्डेय के घर पहुंच कर गाली गलौज करने जिसे सुनकर पत्रकार जैसे ही घर के बाहर निकला तो बीडीसी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्रकार के ऊपर हमला कर दिया। जिससे पत्रकार बीच बचाव करते हुए खुद को बचाने का प्रयास करते रहा। अचानक हुए हमले से पत्रकार खुद को संभाल नहीं पाया और उक्त भीड़ ने पत्रकार के साथ मारपीट करते रहे। जिसके बाद पत्रकार ने मामले की सूचना उरगा थाने में दिया। मामले की खबर पाकर उरगा पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए धारा 458, 294, 506, 323, व 34 की कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल दाखिल किया।

Post a Comment

0 Comments