विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन


जिला प्रमुख भगत शर्मा की रिपोर्ट:--
विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन 
-------------------------------------------
करोना महामारी  से सावधानी ही बचाव के उपाय है ---  आदित्य
--------------------------------------
शक्ति (समाचार) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के अध्यक्ष जिला एंव सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण शक्ति के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य द्वारा ग्राम कुरदा में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया था। चिकित्सा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री आदित्य ने करोना महामारी से बचाव का उपाय बताते हुए कहा कि अब तक इस महामारी का वैक्सीन या निर्धारित दवा चिकित्सा वैज्ञानिकों ने तैयार नहीं कर पाया है।  इस दिशा में वैज्ञानिक निरंतर कार्य कर रहे हैं लेकिन इसमें अब तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है इसलिए इस करोना संक्रमण बीमारी से बचने का एक ही उपाय है जिसे अपनाना आवश्यक। किसी भी सार्वजनिक स्थल या भीड़भाड़ वाले स्थान में जाए तो मास्क जरूर लगाएं 2 गज की दूरी जिसे फिजिकल डिस्टेंसिंग अथवा सोशल डिस्टेंसिंग कह सकते हैं का अवश्य पालन करें। सैनिटाइजर का उपयोग करें। साबुन से हाथ अवश्य धोते रहें। चिकित्सकों के सलाह अवश्य पालन करें। इन उपायों को अपनाकर न केवल स्वयं कोरोनावायरस के संक्रमण से बच सकते हैं  अपितु अपने परिवार को भी बचा सकते हैं  क्योंकि  यह वायरस  संक्रमण के कारण ही विस्तार हो रहा है।  अर्थात यह बाहर से ही घर में आवेगा।  यदि घर से बाहर जाने वाला सावधानी रखें  तो निश्चित रूप से  बाकी परिवार के सदस्यों को  इस संक्रमण से निश्चित रूप से बचाया जा सकता है।  इसलिए डॉक्टरों द्वारा एवं चिकित्सा वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए इन उपायों का अवश्य पालन करें।  चिकित्सा शिविर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शक्ति भारती कुलदीप खंड चिकित्सा अधिकारी शक्ति डॉक्टर अनिल चौधरी ने भी संबोधित करके कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के विभिन्न उपाय बताएं तथा ग्रामीणों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा जो अनलॉक किया जा रहा है उससे ज्यादा उत्साहित न होवे क्योंकि अभी कोरोनावायरस का संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है यह बीमारी समाप्त नहीं हुआ है और नहीं इसका दवा बन पाया है इसलिए डॉक्टरों एवं चिकित्सा वैज्ञानिकों के सलाह के अनुसार व्यवहार करें और इस संक्रमण से स्वयं तथा अपने परिवार को बचाएं। डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने का अनुरोध किया। चिकित्सा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों कर्मचारियों को एडीजे आदित्य  द्वारा मल्टी विटामिन सी सिरप एवं जिंक टेबलेट तथा मास्क का वितरण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में डॉक्टर के के कौशिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्दा के डॉक्टर पुरुषोत्तम तिवारी पुलिस थाना नगरदा के थानेदार उसेंडी ग्राम पंचायत कुर्दा के सरपंच श्रीमती पद्मनी साहू उप सरपंच पंचगण फार्मासिस्ट बीपी उपाध्याय एलएचवी  रागिनी उपाध्याय एएनएम तिलेश्वरी राठौर वार्ड बॉय मनीराम निराला न्यायालयीन  आरक्षक गण देवांगन कोमल नारंग कर्मचारी देवनारायण देवांगन सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments