*हिन्दू युवा वाहिनी संघ छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष बने श्री लक्ष्मी कांत बरेठ*
जिला प्रमुख त्रिदेव राय की रिपोर्ट:--
*जांजगीर चांपा* - हिन्दू युवा वाहिनी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा इस समय विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे प्रदेश स्तर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष मनीष सेन जी के द्वारा संगठन का विस्तार किया जा रहा है । जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्षो की नियुक्ति की जा रही है । इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग से श्री लक्ष्मी कांत बरेठ पिता-गणेश राम बरेठ जी को माननीय प्रदेश सचिव श्री विकाश शर्मा जी की अनुशंसा में बिलासपुर संभाग के संभाग अध्यक्ष की जवाबदारी दी गयी है और निर्देशित किया कि संगठन आपसे आशा करता है कि आप संगठन के नियमो का पालन करेंगे और पूर्ण निष्ठा,मनोबल से संगठन को आगे ले जाएंगे। लक्ष्मीकांत बरेठ जी के द्वारा पूर्व में भी हिंदुत्व के मुद्दों पर विशेष सहयोग रहा है और वे निरंतर हिन्दू संस्कृति व संस्कारो के संरक्षक के रूप में कार्य करते रहे है। इस नियुक्ति से प्रदेश के सभी हिन्दू भाइयो में हर्ष व्याप्त है।


0 Comments