विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के कार्य नहीं दिया जा रहा श्रेय
जिला प्रमुख भगत शर्मा की रिपोर्ट:--
जांजगीर चांपा सक्ती शहर' के विकास के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक सकती डॉ चरणदास महंत ने नगरपालिका सकती प्रशासन को करोड़ों रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर राशि उपलब्ध कराई है जिसमें शहर के अंदर आधुनिक सर्व सुविधा युक्त सब्जी मंडी प्रमुख है।
डॉ चरणदास महंत नगरपालिका सकती को प्रत्येक सड़कों के डामरीकरण, वार्ड नंबर 1 में सामुदायिक भवन निर्माण,सकती के हृदय स्थल पुरेंहा तालाब के सौंदर्यीकरण, 39 लाख रुपए से प्रत्येक वार्ड में स्टेनलेस स्टील की पानी टंकी का निर्माण,पानी पाईप लाइन विस्तार, झूल कदम रोड में बुजुर्गों के लिए सियान भवन इत्यादि कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की है साथ ही साथ निर्माण के लिए राशि भी उपलब्ध कराई है।
डॉ चरणदास महंत के सपनों को साकार करने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का प्रमुख योगदान होगा क्योंकि संपूर्ण कार्यों की देखरेख, उनके निर्माण की गुणवत्ता का भार स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर होता है स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने नेता के सपनों को साकार करने में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं तो उसका श्रेय नेतृत्व को मिलता है।
इससे पूर्व भी नगर पालिका को अनेक कार्यों के लिए बड़ी-बड़ी राशि प्राप्त हुई है लेकिन कुछ गिने-चुने कार्यों को छोड़ किसी भी कार्य में स्थानीय विधायक को श्रेय नहीं प्राप्त हो सका। शायद यही कारण था कि नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में चेहरा बदला गया। जिनसे उम्मीद है कि डॉ चरणदास महंत की योजना एवं सपनों को साकार रूप देने के लिए नए वर्तमान अध्यक्ष की प्राथमिक चुनौती स्थानीय ठेकेदारों से गुणवत्ता युक्त कार्य कराना है।तथा उनके पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप समाप्त करना है जिसके बिना डॉ चरण दास महंत के सपनों को साकार नहीं किया जा सकता है।
पिछले चार कार्यकालो से नगर पालिका सकती में स्थानीय ठेकेदारों का ही बोलबाला है बाहरी ठेकेदार नगर पालिका सकती में कार्य नहीं कर पा रहे हैं स्थानीय ठेकेदारों के द्वारा कार्यों में गुणवत्ता दिया जाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। स्थानीय व्यक्ति होने के कारण जनता तथा जनप्रतिनिधि उनके कार्यों का विरोध नहीं कर पाते हैं।जिस कारण से स्थानीय ठेकेदार ज्यादा लाभ की आशा में गुणवत्ताहीन कार्यों को करते हैं। तथा गुणवत्ता हीन कार्यों के लिए उनका भुगतान नहीं रोका जाता है।कमीशन खोरी विकास कार्यों में प्रमुख बाधा है।जिसे समाप्त करना होगा। कार्यों में पारदर्शिता प्रमुख है जिससे ही आम जनता ने जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास प्रकट होता है ।
महंत जी ने नगर पालिका सकती को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी है जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधि की ईमानदारी से ही मूर्त रूप दिया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि स्वीकृत कार्यों का जोर शोर के साथ प्रचार किया जावे। तथा कार्यों का संपूर्ण श्रेय डॉ चरणदास महंत को दिलाया जा सके।
0 Comments