जिला प्रमुख :---भगत शर्मा की रिपोर्ट---
नगर पंचायत डभरा मे आवास प्लाट अमर नगर वार्ड क्रा, 4 मे बिजली खंभे लगाने के लिए खोदें गये गड्ढे मे गिरी महिला की मृत अवस्था में लाश मिली हैं ।जिससे आसपास मे सनसनीफैल गई ।
जिला जांजगीर चाम्पा के अंतर्गत नगर पंचायत डभरा मे आवास प्लांट अमर नगर वार्ड क्रा, 4 मे बिजली खंभे लगाने के लिए खोदें गये गड्ढे मे महिला के मृत अवस्था मे लाश मिली है जिसे आसपास मे सनसनी फैल गई दिनांक 14 जुलाई को रात्रि 11 बजे घर मे अपने नाती को खाना खिलाई, उसके बाद बहु अपने कमरे जाकर सो गई । मृतक महिला खाना खाकर बाहर निकली थी। घर वालों ने सुबह उठ देखा तो उक्त महिला कहीं दिखाई नहीं दी। तो परिवार वालों ने आसपास उसकी खोजबीन शुरू की, दिनांक 15 जुलाई की सुबह 10 बजे मृतिका कि बहु पूजा सारथी द्वारा डभरा थाना मे जाकर सुचना दिया गया की वार्ड नंबर4 के बिजली के खंभे लगाने के लिए दो सप्ताह पहले गड्ढा खोदा गया था, उसमें महिला फुल बाई सारथी की मृत अवस्था में लाश पड़ी है।हैरानी की बात यह है, कि महिला का सिर नीचें था और पैर हाथ ऊपर उठा हुआ था। पता नहीं चल रहा था, मृतक के बहु की सुचना पर थाना डभरा के पुलिस अधिकारी टीआई जितेन्द्र बंजारे एवं एस आई नवीन पटेल साथ में पुलिस स्टाप जांच करने मौके पर घटना स्थल पहुंचकर पुलिस द्वारा जानकारी लिया गया, तो पूजा सारथी ने बताया कि मृतक फुल बाई सारथी पति हिरालाल सारथी उम्र 45 साल साकिन किरारी की रहने वाली थी जो कि कई वर्षो से आकर अमर नगर पंचायत डभरा के आवास प्लांट के वार्ड क्रा, 3 मे रहती थी, और डभरा के आई टी आई मे चपरासी के पद पर नौकरी कर रही थी फिर पुलिस द्वारा शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया तो पहचान फुल बाई सारथी के रूप मे किया गया जिसे पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डभरा भेजा गया है पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। डभरा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही हैं।
बाईट नवीन पटेल एस आई थाना डभरा
0 Comments