*जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही चार अलग-अलग जगहों से छापामारी कर महुआ शराब जप्त*


छत्तीसगढ़ प्रमुख:-- त्रिदेव राय 

*जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही चार अलग-अलग जगहों से छापामारी कर महुआ शराब जप्त*

*जांजगीर-चाम्पा* जिला कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री विजयसेन शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्ग दर्शन में जिला-जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध सतत कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 14/7/2020 को  वृत्त-डभरा में सुबह घोघरी नाला के पास नाका लगाकर ग्राम-कुर्दी  निवासी दुबेलाल पिता डेरिहा के गाड़ी हीरो मेस्ट्रो एज की तलाशी ली जाने पर उसकी डिक्की से 08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गयी। साथ साथ ही हीरो मेस्ट्रो एज को भी जब्त किया गया वह एक और मामले में विजय पिता दहक निराला से संज्ञान आधिपत्य से 06 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को रिमांड लेकर धारा 34(1)(क), 34(2) व 59(क) के तहत कुल 2 प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिल किया गया जिसमें आबकारी उप निरीक्षक श्री महेश राठौर आरक्षक श्री जयशंकर कमलेश और श्री अनिल पांडेय तथा वाहन चालक कुशल खूंटे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी प्रकार एक और मामले में वृत्त-जांजगीर के ग्राम खरमोरा निवासी आरोपी परदेशी नगारची पिता भुरवाराम से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त किया गया तथा ग्राम पुरैना में आरोपिया अमरीका बाई पति गणेशराम से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ जब्त किया जाकर दोनों आरोपियों को रिमांड लेकर धारा 34(1)(क), 34(2) व 59(क) के तहत कुल 2 प्रकरण दर्ज किया गया तथा कुल 22 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर जेल दाखिल किया गया। उक्त रेड कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्री अनिल मित्तल, आरक्षक श्री रमन नेमी, सन्तोष राठौर  और श्री कल्याण प्रसाद कहरा तथा नगर सैनिक श्रीमती आरती भारती, सुश्री सविता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments