वृक्षारोपण कर शिवसैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस


छत्तीसगढ़ प्रमुख:--त्रिदेव राय 
*वृक्षारोपण कर शिवसैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस* 

जांजगीर - चाम्पा :- शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में शिवसेना जिला कार्यालय नहरिया बाबा मार्ग, जांजगीर में 14 जुलाई को शिवसेना छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस पुजा अर्चना से सुभारंभ हुआ। जिसमें दीप प्रज्वलित कर, मां भवानी, शिवाजी महाराज,  बाला साहेब ठाकरे जी के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ठा.ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए शिवसैनिकों को कहा कि सदैव जनहित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़िया, छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ के वासियों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष करना ही शिवसैनिकों की पहचान है। जिस तरह छत्तीसगढ़ राज्य में 14 जुलाई को ही शिवसेना के प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश से शिवसेना छत्तीसगढ़ की रायपुर में स्थापना की एवं अपने साथियों के साथ मिलकर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन का सपना देखा और उस सपने को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए आगे बढे। और संघर्ष के माध्यम से ही छत्तीसगढ़ राज्य गठन को पूरा भी किया गया। सभा को धनाराम साहू किसान सेना जिलाध्यक्ष, शुभम सिंह राजपूत जिलासचिव, दिलेश्वर विश्वकर्मा जिलासचिव, बलभद्र पटेल विधानसभा अध्यक्ष सक्ती, नीलाम्बर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा सहित कई पदाधिकारी ने सम्बोधित किया। शिवसैनिकों द्वारा नहरिया बाबा मार्ग की स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया गया।    साथ ही शिवसैनिकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। चंदन धीवर जिलासचिव ने कार्यक्रम संचालन कर आभार ब्यक्त किया। सभी शिवसैनिकों को स्थापना दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर राजेन्द्र चन्द्रा जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी साहू जिलाकार्यकारिणी, चंद्रशेखर बरेठ जिलाकार्यकारिणी, संतोष बरेठ जिलाकार्यकारिणी, मोहन सारथी अध्यक्ष आटो सेना, मनहरण कुम्भकार ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती , वेद प्रकाश पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष मालखरौदा, रमेश साहू, दीलीप साहू, दिनेश साहू, वेदराम टंडन, दाऊभगत चौहान, पंचराम सिदार, राजकुमार सारथी, वैभव कमल, रघुनंदन सारथी, दीलीप सुर्यवंशी, संतोष सारथी, भूषण साहू, रामलाल गबेल, घासीराम, पवन मनहर, ईश्वर साहू, देवनारायण साहू, रामलाल सारथी, प्रदीप दुबे, हेमंत साहू, संजय साहू, धीरज बरेठ, संजय, श्रीमती रूममणी साहू, संगीता चौहान, लक्ष्मी महंत, कमला साहू, सोनकुंवर श्रीवास, सुकवारा बाई, आशा सिंह, मोंगरा बाई, लीला बाई, तेरस बाई सहित अन्य शिवसैनिक सैकडों की संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments