जिले के शिवसैनिक धुमधाम से मनाएंगे स्थापना दिवस



छत्तीसगढ़ प्रमुख :--त्रिदेव राय 

*जिले के शिवसैनिक धुमधाम से मनाएंगे स्थापना दिवस* 

*जांजगीर चाम्पा* - शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में शिवसेना जिला कार्यालय नहरिया बाबा मार्ग, जांजगीर में 14 जुलाई को शिवसेना छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा।  ठा.ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 14 जुलाई को ही शिवसेना के प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश से शिवसेना छत्तीसगढ़ की रायपुर में स्थापना की एवं अपने साथियों के साथ मिलकर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन का सपना देखा और उस सपने को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए आगे बढे। और संघर्ष के माध्यम से ही छत्तीसगढ़ राज्य गठन को पूरा भी किया गया। 14 जुलाई को शिवसेना छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर शिवसेना द्वारा पूर्व में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, साफ-सफाई, महापुरुषों के मूर्ति की साफ-सफाई, अस्पतालों में फल वितरण, वृद्धा-आश्रम, अनाथ-आश्रम आदि में सेवा कार्य किया जाता रहा है किंतु इस वर्ष पूरे देश भर में आई कोरोना बीमारी के कारण एवं उससे उत्पन्न विभिन्न परिस्थितियों के कारण शिवसेना जांजगीर चाम्पा इकाई द्वारा वृक्षारोपण का  ही आयोजन किया जावेगा। चंदन धीवर जिलासचिव ने कहा है कि जिले के ऐसे शिवसेना कार्यकर्ता जो मानव सेवा हेतु अपना नेत्रदान, देहदान करना चाहते हैं उनसे इस अवसर पर संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण का आयोजन किया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments