*छात्र हित में हो जल्द निर्णय खुमान भास्कर*
अंतिम वर्ष की परीक्षा पर खुमान भास्कर ने राज्य सरकार से जल्द जल्द निर्णय लेने के लिए आग्रह किया है एवम् वैश्विक महामारी को देखते हुए अंतिम वर्ष के भी छात्रो का जरनल प्रमोशन हो इसी को लेकर खुमान भास्कर व सूरज शर्मा व अन्य साथियों दुवारा मुंगेली कलेक्टर के समक्ष मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम जनरल प्रमोशन को लेकर ज्ञापन दिया एवम् राज्य सरकार से आग्रह किया है सरकार जल्द निर्णय ले ताकि छात्र भ्रमित न हो क्योंकि कई छात्र फाईनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे है।
यूजीसी व मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कॉलेज छात्रों की सितंबर माह के अंत तक परीक्षा कराने का निर्देश जारी किया गया है। जिसका कॉलेज छात्रों ने विरोध स्वरूप माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम से मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। एसएनजी कॉलेज के छात्र सूरज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है साथ ही अधिकांश कॉलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर बना दिए गए हैं, इस कारण अभी इस सत्र की परीक्षा कराना छात्रों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा। खुमान भास्कर ने कहा कि हम सभी छात्र यूजीसी के फैसले का कड़ा विरोध करते हैं। सभी छात्र छात्राओं ने एक स्वर में मांग करते हुए कहा है कि जिस तरीके से प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं रद्द की गई है उसी तरीके से फाइनल ईयर और फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द करते हुए उन्हें आंतरिक मूल्यांकन वह पिछले वर्ष के अंकों के आधार पर परीक्षा फल दिया जावे। इस अवसर पर खुमान भास्कर, सूरज शर्मा, कृष्णकांत बंजारे, धर्मेंद्र चतुर्वेदी , धीरेन्द्र भास्कर इत्यादि छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।


0 Comments