*परम पूज्य गुरु घासीदास जी के जीवन परिचय में छेड़ छाड़ से आक्रोशित युवा प्रकोष्ठ,प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के ब्लाक जैजैपुर के द्वारा हसौद थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन*
*प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ आह्वान पर आज पूरा प्रदेश में ज्ञापन का दौर शुरू हुआ है इसी कड़ी में प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ जैजैपुर ब्लाक के तत्वावधान में ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है की दर्शन शास्त्र छत्तीसगढ़ पी एस सी मुख्य परीक्षा के डेस्टिनी पब्लिकेशन रायपुर के संस्थापक निदेशक डॉ मनोज अग्रवाल ने किताब के पृष्ठ क्रमांक 16 में परम पूज्य गुरु घासीदास सतनाम पंथ के विशेषताएं में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया जिस शब्द को संवैधानिक रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है उस शब्द का प्रयोग एक आई ए एस अकदामी के संचालक द्वारा किया जाना घोर अपराध है जान बुझ कर सतनामी समाज के भावनाओ को आघात पहुंचाया है जिसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग की गयी है। ज्ञापन के इस कड़ी में संदीप मनहर ब्लाक अध्यक्ष जैजैपुर, सूरज टंडन ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा, पंकज भार्गव, पीताम्बर बंजारे, ओमप्रकाश बर्मन, रम्हैया खूंटे के द्वारा ज्ञापन सौपा गया।

0 Comments