*गुरु घासीदास जी के जीवन परिचय से छेड़ छाड़ आक्रोशित सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ मुंगेली ने ,एस .पी को सौपा ज्ञापन*
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज पूरा प्रदेश में ज्ञापन का दौर शुरू हुआ है उल्लेखनीय है की दर्शन शास्त्र छत्तीसगढ़ पी एस सी मुख्य परीक्षा के डेस्टिनी पब्लिकेशन रायपुर के संस्थापक निदेशक डॉ मनोज अग्रवाल ने किताब के पृष्ठ क्रमांक 16 में गुरु घासीदास सतनाम पंथ के विशेषताए में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया जिस शब्द को सवेधानिक रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है उस शब्द का प्रयोग एक आई ए एस अकदामी के संचालक द्वारा किया जाना घोर अपराध है जान बुझ कर सतनामी समाज के भावनाओ को आघात पहुंचाया है जिसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग की गयी है
ज्ञापन के इस कड़ी में एस पी ऑफिस पहुंचे सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ मुंगेली, जिसमे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ *अन्नुमलिक चतुर्वेदी (राजा सतनामी),कार्य.जिलाध्यक्ष खुमान भास्कर, महासचिव रवि घीरी , शहर अध्यक्ष कैलाश खुंटे , ईश्वर चतुर्वेदी , धरम चतुर्वेदी ,अखिलेश कोशले , सत्यजीत व मुख्य मीडिया प्रभारी अक्षय लहरे* , समेत सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ मुंगेली के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूदी मे उचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौपा गया उचित कार्यवाही नहीं होने के दशा में प्रदेश सतनामी समाज आर पार की लड़ाई लड़ेगा


0 Comments