परम पूज्य गुरु घासीदास जी के जीवन परिचय में छेड़ छाड़ से आक्रोशित सतनामी समाज ब्लाक सक्ति के व्दारा जेल मंत्री एवं एस.पी. के नाम थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन




*परम पूज्य गुरु घासीदास जी के जीवन परिचय में छेड़ छाड़ से आक्रोशित सतनामी समाज ब्लाक सक्ति  के व्दारा जेल मंत्री एवं एस.पी. के नाम थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन*

*प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ आह्वान पर आज पूरा प्रदेश में ज्ञापन का दौर शुरू हुआ है इसी कड़ी में प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ एव सक्ति  ब्लाक स्तरीय संगठन डॉ अम्बेडकर विचार युवा संगठन, सक्ति के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है की दर्शन शास्त्र छत्तीसगढ़ पी एस सी मुख्य परीक्षा के डेस्टिनी  पब्लिकेशन  रायपुर के संस्थापक निदेशक डॉ मनोज अग्रवाल ने किताब के पृष्ठ क्रमांक 16 में परम पूज्य गुरु घासीदास सतनाम पंथ के विशेषताएं में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया जिस शब्द को संवैधानिक रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है उस शब्द का प्रयोग एक आई ए एस अकदामी के संचालक द्वारा किया जाना घोर अपराध है जान बुझ कर सतनामी समाज के भावनाओ को आघात पहुंचाया है जिसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग की गयी है। ज्ञापन के इस कड़ी में संगठन जांजगीर चाम्पा कार्य. अध्यक्ष माननीय पुष्पेंद्र जांगड़े , जिला प्रतिनिधि रोशन जांगड़े , ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव मल्होत्रा , ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश कुमार भारद्वाज , ब्लॉक सचिव विजय कुमार भारद्वाज , ब्लॉक सह -सचिव अभिषेक भारद्वाज , एव चित्रकान्त भारती एव अन्य लोग उपस्थित रहे!

Post a Comment

0 Comments