साथियों आज दिनांक 10/07/2020 को भीम आर्मी भारतएकता मिशन (छ ग) ब्लॉक इकाई बम्हनीडीह के द्वारा बिर्रा थाना एवं बम्हनीडीह थाना में डॉ. मनोज अग्रवाल के खिलाफ एफ.आई.आर.कर उचित कार्यवाही करने के लिये ज्ञापन दिया गया


साथियों आज दिनांक 10/07/2020 को भीम आर्मी भारतएकता मिशन (छ ग) ब्लॉक  इकाई बम्हनीडीह के द्वारा बिर्रा थाना  एवं बम्हनीडीह थाना में डॉ. मनोज अग्रवाल के खिलाफ एफ.आई.आर.कर उचित कार्यवाही करने के लिये ज्ञापन दिया गया जिसने अपने प्रकाशन पुस्तक *दर्शनशास्त्र* में हमारे संत  शिरोमणि गुरु घासीदास जी को हरिजन परिवार के है बताया गया। जो कि हरिजन शब्द संवैधानिक रूप से विलुप्त किया जा चुका है ।जिससे सतनामी समाज व सतनाम पंत को मानने वाले लोगो की धार्मिक भावना आहात हुआ है ।जिससे कानूनी कार्यवाही नही होने पर  सतनामी समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने बम्हनीडीह ब्लॉक कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष कलेशवर खुंटे, ब्लॉक प्रभारी राजेन्द्र सतनामी,ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष रवि आदिले,ग्रामीण उपाध्यक्ष धनंजय मनहर,मीडिया प्रभारी उदय खुंटे,कार्यकरणी सदस्य सुधीर मनहर,दिलहरण खुंटे,मुकेश खुंटे,एवं समस्त साथीगण के सहयोग से आज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया व सख्त कार्यवाही की मांग की गई ताकि असामाजिक तत्वों का इस प्रकार हमारे महापुरुषों पर अभद्रता पूर्ण टिप्पणी व लेखनी लिखने बोलने की हिम्मत न कर सके।
*जय सतनाम,जय भीम ,जय संविधान, जय मूलनिवासी*

Post a Comment

0 Comments