नरियरा सरपंच पति व उपसरपंच के खिलाफ मनमानी शासन व गुंडागर्दी का रिपोर्ट दर्ज



जिला प्रमुख त्रिदेव राय :--
*नरियरा सरपंच पति व उपसरपंच के खिलाफ मनमानी शासन व गुंडागर्दी का रिपोर्ट दर्ज*

*हसौद* थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा सरपंच पति दिलचंद रात्रे एवं उपसरपंच गजेंद्र कुमार खांडे के खिलाफ हसौद थाने में मनमानी शासन व गुंडागर्दी का लिखित शिकायत दर्ज कराया गया दरअसल सरपंच पति दिलचंद्र रात्रे एवं उपसरपंच गजेंद्र खांडे द्वारा शासकीय तालाब को गलत तरीके से शासन के नियम के विरुद्ध अपने पक्ष के लोगों को ठेके में दिया गया था जिसकी शिकायत नीलकंठ रात्रे द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा के पास किया गया जिसके पश्चात शिकायत के अनुरूप टीम गठित किया गया तथा जांच हेतु बैठक बुलाया गया परंतु सरपंच पति द्वारा गुंडागर्दी करते हुए ग्रामीण के साथ मारपीट करते हुए मनमानी शासन चलाने का दावा किया गया इसके पश्चात राजकुमार राय द्वारा नरियरा सरपंच पति दिलचंद्र रात्रे एवं उपसरपंच गजेंद्र खांडे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए गुंडागर्दी, मनमानी शासन एवं चुनावी रंजिश को लेकर भेदभाव करने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाना प्रभारी के समक्ष आवेदन दिया गया तथा उचित न्याय की मांग करते हुए ग्रामीणों को सहयोग करने की मांग किया गया

Post a Comment

0 Comments