जिला संवाददाता -- विवेकानन्द दास
छत्तीसगढ़िया मन के हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने के लिए आज दिनाक 24/10/2020 को बसना मैअहम बैठक किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सुदखोरो के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात रखी गई है
बहुत सारे किसानों ने आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना को आवेदन निवेदन किया है और बताया है कि किस तरह सुदखोरो ने उनकी जमीन हड़प ली है गहना गिरवी के नाम पर हापुड़ रजिस्ट्री किसानों ने कीया था, और किसानों के द्वारा उक्त समय पर ब्याज दरों के साथ रकम वापस किया जा चुका है, लेकिन सुदखोर उनके जमीन को वापस नहीं दिया जा रहा है, किसानों के साथ धोखाधड़ी किया गया है सुदखोरो ने जमीन को पुर्ण रजिस्ट्री करवा लिया है, किसानों ने जब अपनी जमीन वापस मांग रहे हैं तो सुदखोर आनाकानी कर रहे हैं, धोखा धड़ी से ली गई जमीन को कुछ सूदखोरों के द्वारा बिक्री भी किया जा चुका है और उक्त जमीन के मालिक हो पता भी नही है, इसके लिए किसानों ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पास आवेदन निवेदन किया है, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बसना ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईश्वर पोर्ते बसना शहर अध्यक्ष श्री मनोज गहरेवाल ने कहा है कि सूदखोरों को उनके द्वारा किए गये शोषण का दण्ड जरूर देगें, और किसानों की जमीन उन्हें जरूर दिला के रहेगे इसके लिए आने वाले समय मैं बसना तहसील दार जी को ज्ञापन दिया जायेगा और किसानो को हक दिलाने के लिए जंहा जाना पड़े जायेंगे मगर पीछे नही हटने का फैसला लिया गया यह बात क्रांति सेना के बसना ब्लाक अधक्षय ईश्वर पोर्ते द्वारा बताया गया है

0 Comments