स्लग- शासकीय भूमि में लगे हरे-भरे पेड काट डाला ग्राम टीभूपाली का मामला

 



जिला संवाददाता -- विवेकानन्द दास की रिपोर्ट:--

स्लग-

शासकीय भूमि में लगे हरे-भरे पेड काट डाला ग्राम टीभूपाली का मामला




सरायपालीः- [सरायपाली से विवेेकानंद दास की रिपोर्ट] 10 एकड के शासकीय भूमि में महुुुुुुआ,सेनहा,कर्रा,नीम,कोराई आदि विभिन्न प्रजाति के पेड लगे हुये थे। जंगल से ही लगा हुआ शासकीय राजस्व एवं काबिल कास्त भूमि है। करीब 5एकड 70 डिसबिल शासकीय भुमि को परदेशी पिता अमरसिंह एवं फोटोराम पिता अमरसिंह को शासन द्वारा परिवार के भरण पोषण के लिये प्रदान किया गया था। जिसे ग्राम के ही समपन्न कृषक राजाराम पटेल पिता चद्रभानु पटेल के द्वारा 5 एकउ 70 डिसमिल क्रय किया गया। इस भूमि से लगकर लगभग 10 एकड शासकीय भूमि है

जो कि  ग्रामीणो के द्वारा चारागाह के उपयोग में   लाया जा रहा था। कृषक राजाराम पटेल के द्वारा अपने क्रय की गई भूमि से लगे शासकीय भूमि को अतिक्रमण कर उसमें लग महुुआ  पेड 300- 400 छोटे बडे ईमारती पेड को जे.सी. बी. वाहन ने उखाउ दिया गया। एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किया है। ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारी के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुुत किया गया है। जिसमें  राजाराम के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग किया गया है। 




शिकायत कर्ताः- मिनिकेतन पटेल,रोहित पटेेल,दिनेश पटेल,धनीराम पटेल,गजपति पटेल,गजपति गरूढ,महादेव एवम् ग्राम वासी

Post a Comment

0 Comments